POCO ने अपने नए स्मार्टफोन POCO M6 5G को लॉन्च किया है, जो बजट सेगमेंट में 5G सपोर्ट और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं। आइए, इस फोन की खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
POCO M6 5G का धासु डिजाइन वाला फोन है। जो पकड़ने में काफी आरामदायक है। डिस्प्ले के मामले में M6 5G 6.5 इंच का IPS LCD स्क्रीन ऑफर करता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। और इसमें आपको 600 nits की पीक ब्राईटनेस मिलती है
कैमरा
इस फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। और सेल्फी के लिए M6 5G में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है,
परफॉर्मेंस
POCO M6 5G MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है, जो 5G सपोर्ट और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज दिया गया है, जो यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
बैटरी और चार्जिंग
5000mAh की बैटरी के साथ POCO M6 5G पूरे दिन चलने का वादा करता है। साथ ही, इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है।
प्राइस
POCO M6 5G की कीमत 8 हजार रूपये है। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेज़न और POCO के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध है।
फ़्यूचस्टिक लुक और पावरफुल बेट्री के साथ आ गई Cyborg Armour एलेक्ट्रिक बाइक कीमत मात्र